मुजफ्फरनगर सीट पर हरेन्द्र ने तोड़ा मिथक, पहली बार जीता गैर भाजपाई जाट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट खुद में सियासी इतिहास को समेटे है। इन सभी इतिहास को मिथक के तौर पर सियासी हलकों में देखा जाता है। इस सीट पर आजादी के बाद से आज तक कोई भी गैर भाजपाई जाट नेता नहीं जीता था, लेकिन इस लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने यह मिथक भी तोड़ दिया है। हमेशा ही भाजपा को उसकी लहर में हराने का काम करने वाले हरेन्द्र मलिक ने यह इतिहास भी रच दिया। हरेन्द्र मलिक ऐसे पहले गैर भाजपाई जाट हैं, जो भाजपा के सामने चुनाव जीते हैं। जबकि इससे पूर्व यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और रालोद मुखिया रहे चौधरी अजित सिंह भी हारे। इनके अलावा गैर भाजपा जाट प्रत्याशियों के रूप में मेजर जयपाल सिंह, अनुराधा चौधरी और हरेन्द्र मलिक जैसे नेता हारने वालों में शामिल हैं। इस बार भी हरेन्द्र मलिक गैर भाजपाई जाट के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं, मुजफ्फरनगर सीट पर यह उनका चौथा चुनाव रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया धरना प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने जाट नेता हरेंद्र मलिक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर मुजफ्फरनगर लोक सभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा। उन्होंने मजबूती से चुनाव लड़ा और वो भाजपा प्रत्याशी तथा दो बार से सांसद संजीव बालियान के सामने मुख्य मुकाबले में बने हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस सीट का इतिहास है कि यहां से आज तक एक भी गैर भाजपाई जाट चुनाव नहीं जीता। जो भी बड़ा जाट नेता भाजपा के अलावा अन्य पार्टी से चुनाव लड़ा, उसे हार ही मिली। भारतीय क्रांति दल से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 1971 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वह सीपीआई के ठाकुर विजयपाल सिंह से हार गए थे। इससे पहले 1962 में सीपीआई के मेजर जयपाल सिंह कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन के सामने हार चुके थे। मेजर जयपाल सिंह भी रसूखदार जाट माने जाते थे। 1977 में जाट नेता वरुण सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन वह लोकदल के सईद मुर्तजा से हार गए। 1998 में जिले के बड़े जाट नेता हरेंद्र मलिक ने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें भी बीजेपी के सोहनवीर सिंह ने हरा दिया। 2009 लोकसभा चुनाव में जनपद की राजनीति में गहरा प्रभाव रखने वाली अनुराधा चौधरी भी बसपा के क़ादिर राणा के सामने हार गई थीं। अनुराधा चौधरी ने भाजपा के गठबंधन में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। गैर भाजपाई जाट की हार का यह सिलसिला 2019 में भी जारी रहा। उस लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से रालोद के अजीत सिंह ने इलेक्शन लड़ा। लेकिन वह भी भाजपा के डा. संजीव बालियान के सामने हार गए। पिछले 32 साल की सियासत के दौरान इस सीट पर भाजपा के जाट प्रत्याशी 5 बार जीत चुके हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपाई जाट का खाता 1991 में खुला। जब भाजपा के नरेश बालियान ने जनता दल के मुफ्ती मोहम्मद सईद को हराया। 1996 में भाजपा के सोहनवीर सिंह ने सपा के संजय सिंह को हराया। 1998 में भाजपा के सोहनवीर सिंह ने सपा के हरेंद्र मलिक को हराया। 2014 में भाजपा के डा. संजीव बालियान ने कादिर राणा को हराया। जबकि डा. संजीव बालियान ने 2019 में रालोद के अजित सिंह को हराकर अपनी जीत दूसरी बार बरकरार रखी। अब हरेन्द्र मलिक ने भाजपा के जाट को हराकर यह मिथक तोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बदहाली-मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डीएम ने किया निरीक्षण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »