मुजफ्फरनगर और खतौली में संजीव को कम वोट मिलना बना हार का कारण

मुजफ्फरनगर। भाजपा के दो बार के सांसद संजीव बालियान की तीसरे चुनाव में हार के लिए भाजपा के गढ़ माने जाने वाली मुजफ्फरनगर, खतौली और सरधना सीटों पर कम वोटिंग और कम वोट निकलना ही मुख्य रूप से बड़ा कारण माना जा रहा है। इसके साथ ही बुढ़ाना और चरथावल सीटों पर संजीव बालियान 2019 के बाद 2024 में भी विजयी बढ़त नहीं ले पाये हैं। उनको यहां अजित सिंह ने भी हराया था और अब हरेन्द्र के हाथों भी हार मिली है।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट में शामिल बुढ़ाना विधानसभा में इस बार की चुनावी जंग में भी संजीव बालियान के लिए जीत और हार का आंकड़ा नहीं बदला। अजित सिंह के सामने भी संजीव बालियान बुढ़ाना विधानसभा सीट पर 16 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित हुए थे और 2024 में भी यह सीट उन्होंने 16 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से ही गंवाई है। बुढ़ाना में कुल 241966 मत पड़े। इनमें से हरेन्द्र मलिक को 116151, संजीव बालियान को 100075, बसपा के दारा सिंह को 20288 और निर्दलीय सुनील त्यागी को 2812 वोट मिले हैं। यहां हरेन्द्र मलिक ने 16076 मतों के अंतर से संजीव को पराजित किया। चरथावल विधानसभा में भी सपा जीती है। यहां कुल 212056 वोटों में से हरेन्द्र मलिक को 95766 और संजीव बालियान को 82085, दारा सिंह को 30308 और सुनील त्यागी को 1442 वोट प्राप्त हुए। यहां पर हरेन्द्र मलिक ने 13681 मतों से संजीव बालियान को हराया। चरथावल सीट से हरेन्द्र मलिक के पुत्र पंकज मलिक विधायक हैं। इसके साथ ही भाजपा का गढ़ माने जाने वाली खतौली विधानसभा सीट से संजीव बालियान जीते तो जरूर लेकिन वो यहां पर केवल 3012 वोटों की ही बढ़त ले पाये। इस सीट पर संजीव बालियान को 83473, हरेन्द्र मलिक को 80451, दारा सिंह को 37401, सुनील त्यागी को 953 मत मिले। इसके साथ ही भाजपा के हिस्से में तीन चुनावों से रहने वाली सदर मुजफ्फरनगर सीट पर भी 2019 में 15 हजार से ज्यादा मतों से जीतने वाले संजीव बालियान की इस बार बढ़त केवल 801 वोट ही रही है। यहां पर संजीव बालियान को 97401, हरेन्द्र मलिक को 96600, दारा सिंह को 17570, सुनील त्यागी को 1152 वोट मिले हैं। इसी प्रकार सरधना सीट भी संजीव बालियान को विजयी बढ़त नहीं दिला पाई।

इसे भी पढ़ें:  पवन छाबड़ा को हाासिंग सोसाइटी का चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पवन छाबड़ा को हाासिंग सोसाइटी का चेयरमैन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पवन छाबड़ा को हाासिंग सोसाइटी का चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  जाटों ने भरी हुंकार, केन्द्र में आरक्षण की दरकारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »