मंसूरपुर पुलिस ने बरामद किये 1.85 लाख कीमत के दस गुम मोबाइल फोन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर लोगों के गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता अर्जित की गई है। बरामद फोन की कीमत 1.85 लाख रुपये बताई गई है। इन बरामद फोन को उसके असली स्वामियों तक पहुंचाकर पुलिस ने उनको खुशी का अवसर प्रदान किया। खोये हुए माबाईल फोन को पाकर उनके स्वामियों के चेहरे पर आई मुस्कान पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करने के लिए काफी थी। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि जनपद में एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में थाना प्रभारी मंसूरपुर सुभाष अत्री के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु लांच किये गये सेन्टल इक्युपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की सहायता से खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में सफलता अर्जित की है। सीओ ने बताया कि इस पोर्टल पर प्राप्त टेसेबिलिटी डिटेल के आधार पर कुल 10 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,85,000 रूपये है। उन्होंने बताया कि बरामद किये गये ये मोबाइल फोन रविवार को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, कम्प्यूटर आॅपरेटर रवि कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मनाया स्थापना दिवस, बाबा टिकैत को किया याद

Also Read This

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पंडितजी भोजनलय पर जीएसटी विभाग की

Read More »