हिन्दुत्व की राजनीति करने वाले मोदी हरिद्वार की सड़क को करें टोल मुक्त

मुजफ्फरनगर। सपा के नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक ने भाजपा पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने हमेशा ही राम और धर्म के साथ ही हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर देश के हिन्दुओं को गुमराह करने का काम किया है। हमारे जनपद के नजदीक देश का बड़ा तीर्थ हरिद्वार है, जो सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के जीवन और मृत्यु से जुड़ा है। ऐसे में हरिद्वार तक जाने के लिए तीन टोल से गुजरना पड़ता है। यदि मोदी जी हिन्दुओं के हितैषी हैं तो वो हरिद्वार की पवित्र यात्रा कराने वाली सड़क को टोल मुक्त करने का काम कर धर्म को सहारा प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें:  छह दिन की हड़ताल का पैसा काटने पर सफाई कर्मियों का हंगामा

सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि हरिद्वार किसी भी सनातनी के लिए पवित्र नाम है। यहां हर साल करोड़ों सनातनी हरिद्वार में क्रिया कराने, गंगा स्नान करने और धार्मिक कार्यक्रम करने के साथ ही दर्शन व पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हिन्दुत्व की पक्षधर सरकार होने के बावजूद भी हिन्दुओं को हरिद्वार के इस सफर के लिए तीन टोल से गुजरना पड़ता है। ऐसे में हमारी यही मांग है कि मोदी जी धर्म की रक्षा के लिए हरिद्वार तक जा रही सड़क से सभी टोल हटाने के साथ ही इसे टोल मुक्त मार्ग घोषित करें ताकि हिन्दुओं का बड़ा लाभ मिल सके। हरेन्द्र मलिक ने कहा कि इसके लिए हम सरकार को जगाने का काम करेंगे और संसद में यही मुद्दा उठाया जायेगा। उनका आरोप था कि भाजपा ने केवल वोट लेने के लिए हिन्दुओं को राम मंदिर और धर्म के नाम पर गुमराह करने का काम किया है। इनके लिए काम करने के बारे में कभी सोचा ही नहीं। एक सड़क के टोल मुक्त होने से सरकार को कोई नुकसान नहीं होने वाला है, लेकिन इनके पास इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर पर बैठे किसान के सिर पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »