ट्रैक्टर पर बैठे किसान के सिर पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत

मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में अपने खेतों पर गये किसान की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। किसान अपना ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम करने के लिए गया था। वो खेत से उतर पाता इससे पहले ही तेज हवा के झौंकों के कारण एक पेड़ जड़ से टूटकर किसान के सिर पर आ गिरा, जिससे गंभीर घायल होने के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर में गुरूवार को एक दुखद हादसा हो गया। खेत पर काम करने गये किसान की आकस्मिक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि सिकन्दरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय किसान सुभाष सैनी ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में काम करने के लिए गया था। इसी बीच सुभाष सैनी ट्रैक्टर से उतर पाता कि अचानक ही खेत में खड़ा पॉपूलर का एक सूखा पेड़ तेज हवा के झौकें के कारण जड़ से टूटकर सीधा किसान सुभाष सैनी के सिर पर आ गिरा। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर काम कर रहे परिजन और दूसरे ग्रामीणों ने दौड़कर पेड़ को हटाते हुए सुभाष को गंभीर और लहुलूहान अवस्था में ट्रैक्टर से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *