मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गए

मुज़फ्फरनगर में वेलेंटाइन-डे के आसपास प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी रखने की शुरुआत हो गई है। इस बीच, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंड़ा रोड स्थित एक अवैध होटल में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना के बाद जब लड़की के परिजनों को इस बारे में जानकारी मिली, वे तत्काल होटल पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने युवक और अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़ें:  भारत-पाक तनाव के बीच मुज़फ्फरनगर में अलर्ट, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उसके दोस्त के साथ हिरासत में ले लिया। वहीं, लड़की और उसके परिजनों को भी थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि जिस होटल में यह घटना हुई, वह बिना अनुमति के संचालित हो रहा था, और अब होटल के खिलाफ भी जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  सिलवर टोन पेपर मिल में मजदूर का शव मिलने से सनसनी

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »