भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) खतौली तहसील के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके सम्मान में गांव सठेड़ी स्थित माता वाले मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन गुलजारीलाल पटवारी तथा भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

शोकसभा में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि पंडित बृजेश शर्मा एक कर्मठ, निष्ठावान और किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले थे। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है जिसे भर पाना कठिन है। शोकसभा में प्रदेश सचिव राधे प्रणामी, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण कश्यप, नगर अध्यक्ष मिंटू पांचाल, जिला सचिव नरेश सैनी, जिला मंत्री फिरोज़ खान, जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, डॉ. रविंद्र जादौन, डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता, सुमित प्रजापति, हरिओम इंसा, अमीर आज़म, मोटा मिस्त्री, जीशान खान समेत अशोक कुमार शर्मा, सतपाल, वीरेंद्र मोगा, मनोज कुमार, रोहिताश पंडित, रामकरण सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित बृजेश शर्मा सदैव किसानों की आवाज बने रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी जनों ने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू के धरने पर हंगामा, किसान नेता पर उगाही के गंभीर आरोप

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ईद की खरीदारी कर रही युवती

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »