दो की मौत पर जागे अफसर, एसपी ट्रैफिक ने ओवरलोडिंग पर दी चेतावनी

चीनी मिल प्रबंधकों और भारी वाहनों के स्वामियों के लिए जारी की अपील, कहा-क्षमता से अत्याधिक भार ले जाने पर होगी कार्यवाही


मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने के बाद अफसर नींद से जागते नजर आ रहे हैं। जनपद में ओवरलोडिंग कई बड़े सड़क हादसों का कारण बन चुकी है, लेकिन कई बार हंगामा और शिकायत होने के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने में अफसर काफी पीछे खड़े दिखाई देते हैं। अब इसको रोकने के लिए यातायात विभाग ने एक अपील जारी कर कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

इसे भी पढ़ें:  छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बता दें कि सोमवार को करीब चार बजे शुगर मिल में एक गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक जब शुगर मिल परिसर में घुसा तो उसके आगे एक अन्य गन्ने से भरा हुआ ट्रक चल रहा था। ओवरलोड ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। कुछ दूरी पर ही मोड था, जैसे ही ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक किया, तो ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जहां पर ट्रक पलटा, वहीं शुगर मिल में काम करने वाले दो कर्मचारी पिंटू उर्फ मोहनवीर पुत्र रामकुमार निवासी मिल मंसूरपुर जो ठेकेदार के अंडर में जेनरेटर आॅपरेटर था और अरविंद पुत्र दयाल निवासी मिल मंसूरपुर जो वायरलेस आॅपरेटर था। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद एसपी सिटी अतुल कुमार चैबे ने चीनी मिल प्रबंधकों और भारी वाहनों के स्वामियों के लिए एक अपील जारी की है। इसमें उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखने में आ रहा है कि भारी वाहनों और ट्रालों में क्षमता से अत्याधिक भार भरकर सड़कों पर चलाया जा रहा है। इससे दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती हैं। यह स्थिति उचित नहीं है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वो ओवर लोड और ओवर हाईट माल भरकर वाहनों का संचालन नहीं करायेंगे। ऐसा पाये जाने पर कानून की व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  भली औरत - बदमाशों ने एक महिला के छीने कुंडल तो दूसरी ने खुद ही सौंप दिए जेवरात

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »