महिला से दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शाहपुर क्षेत्र के एक गांव कश्यप परिवार की महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। पीड़िता के अनुसार, वह गांव के ही एक मुस्लिम व्यक्ति के खेत में गन्ना छिलाई का काम करती थी। आरोप है कि तीन मुस्लिम युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए तीन महीने तक यौन शोषण किया।

पीड़िता का कहना है कि 26 फरवरी को एक आरोपी उसके घर आया और उसे जबरदस्ती खेत में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद उल्टा आरोपियों ने महिला के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब स्वामी यशवीर महाराज पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने सार्वजनिक मंचों के जरिए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। स्वामी यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर के पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह से अपील की कि इस गरीब हिंदू महिला को न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने समर्थकों के साथ आरोपियों के घर के बाहर बिना सूचना के धरना शुरू कर देंगे, जो तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता। स्वामी यशवीर की चेतावनी और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। स्वामी यशवीर महाराज ने एक आरोपी की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस कप्तान का धन्यवाद व्यक्त किया है, लेकिन उन्होंने मांग की है कि बाकी दो फरार आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने भरा अधिवक्ताओं में जोश, लगाए भारत माता के जयकारे

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेता अमित भारद्वाज ने की

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »