छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

भोपा. कॉलिज से लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता ने फैसला हो जाने की बात बताकर पुलिस से कार्रवाई को समाप्त करने की मांग थाने पर आकर की।

इसे भी पढ़ें:  ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

                भोपा स्थित जनता इंटर कॉलिज के छात्रों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमें भोपा निवासी सलमान ने मुकदमा दर्ज कराकर बताया था की बीते 11 फ़रवरी को उसके छोटे भाई अनस को लेने के लिए फिरोज स्कूटी द्वारा कॉलिज गया था। आरोप है की वहां प्रशांत, कार्तिक, दिवाकर, अक्ष राठी व अज्ञात ने अनस के साथ मारपीट की। वहीं क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी सतनाम ने प्रशांत के साथ मारपीट करने का आरोप उजेब, अनस, उवेस, मिसबा उल सहित पांच अज्ञात पर लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः"

बुधवार को थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू, नईम अंसारी, रॉबिन त्यागी, भूरा चौधरी, रियाज अली, फैजान, दिलशाद, बॉबी राठी, शमशाद आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मामले मे फैसला हो जाने की बात बताते हुए पुलिस से अब कोई कार्रवाई न करने की मांग की। एसएसआई नरेश कुमार ने भाकियू के लोगों से कहा कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है। कानूनी रूप से समझौते की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ता वापस लौट गए थे

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर पर बैठे किसान के सिर पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भगत सिंह रोड पर जूतों की

Read More »