मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए परीक्षा में हासिल की सफलता

मुजफ्फरनगर ।  शहर के केशवपुरी निवासी प्रशांत सैनी ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने यह सफलता 12 साल के निरंतर प्रयास में प्राप्त की। प्रशांत सैनी ने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से पास की। 2013 में उन्होंने सीए की तैयारी प्रारंभ की। 2016 में असफलता के बाद वह निराश हो गए। 2024 में उन्होंने एक बार फिर दिल्ली पहुंचकर तैयारी की और निरंतर प्रयास से फाइनल रिजल्ट प्राप्त किया। प्रशांत सैनी ने बताया कि उनका सपना सीए बनने का था। उसके माता-पिता के सहयोग से यह सपना पूरा हो गया है। प्रशांत की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। प्रशांत के पिता अनिल कुमार ने बताया कि यह सफलता प्रशांत की मेहनत की है।

इसे भी पढ़ें:  आपदा की घडी में संकटमोचक बनेगा सिविल डिफेन्स

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »