सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कचौरी नाथ में रुद्राभिषेक, योगी बाबा चंचल नाथ ने दिया आशीर्वाद

थाना भवन जनपद शामली। सावन मास के पहले सोमवार को थाना भवन के प्रसिद्ध मंदिर कचौरी नाथ में भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे हुआ, जो शाम 5:00 बजे तक चला।इस अवसर पर योगी बाबा चंचल नाथ जी ने विधिवत शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।रुद्राभिषेक कार्यक्रम में योगी सतीश नाथ जी, अजय नाथ जी, अर्जुन नाथ जी, सहयोगी पंडित विष्णु दत्त, पंडित अंकुर जी, एवं सेवादार संदीप मोगा, गोपाल सैनी, कुलदीप कश्यप, सचिन सैनी, मोहित गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि योगी बाबा चंचल नाथ जी के पावन चरण थाना भवन की धरती पर पड़े और क्षेत्र को उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान,

Read More »