सीबीआई व सत्ता के दुरुपयोग पर सपा देगी वोट की चोट से जवाब मिलेगाः जिया चौधरी

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन जिला महासचिव गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। मीटिंग सम्बोधन में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों व उधोगपति प्रेम के कारण जितना भी सत्ता जाने का खौफ बढ़ रहा है उतना ही सीबीआई, ईडी व पुलिस का दुरुपयोग बढ़ रहा है। भाजपा को सपा व अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताकत को रोकने के लिए सीबीआई का गलत इस्तेमाल करना पड़ रहा है लेकिन जनता वोट की चोट से भाजपा की तानाशाही को सत्ता से बाहर करेगी। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत प्रजापति समाज पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए भाजपा सरकार को पिछड़ा विरोधी मानसिकता से ग्रस्त बताया।

इसे भी पढ़ें:  देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा नेता साजिद हसन,गौरव जैन, रामशरण कश्यप,जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम एडवोकेट महानगर महासचिव सलीम मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो से प्रत्येक समाज वर्ग में भाजपा सरकार की विफलता, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, किसानों मजदूरो की दुर्दशा महिलाओं के उत्पीड़न की पोल खोलने का आह्नान करते हुए सपा लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की गयी। मासिक मीटिंग में नवमनोनित समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,समाजवादी छात्र सभा का महानगर अध्यक्ष छात्र नेता नदीम मलिक व मुनीर राणा प्रधान को सपा जिला सचिव बनाये जाने पर उनका मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मीटिंग पश्चात वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा के भाई अबुल राणा व सपा नेता अशोक नागपाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का संविदा सफाई कर्मचारी कर रहा ठेकेदारी, ईओ ने मांगी रिपोर्ट

मीटिंग को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह,पवन बंसल, शमशेर मलिक, धर्मेन्द्र सिंह,सपा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी, सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, अविनाश कपिल, इमरोज पायलट, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी,सपा सभासद शहजाद अहमद,हसीब राणा, नरेश पाल, पंकज सैनी, हाजी इमरान सिद्दीकी, अजय चौधरी ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर भाकियू नेता ने एसडीएम से की वार्ता

मीटिंग में मुख्य रूप से यशपाल चौधरी, मास्टर अल्ताफ, वकीला बेगम, ममता कश्यप, राजबल राणा एडवोकेट, अरशद मलिक, रमेशचंद वाल्मीकि, वसीम राणा, राशिद जैदी, हाजी गुफरान, संजय सोम, दुगेश पाल, हाजी इकबाल, अरशद मलिक, प्रदीप डबास, नीरज गुप्ता, पवन गिरी, दीपक कश्यप, परविंदर माविया, नदीम मुखिया, मुरारीलाल सैनी, अजेंद्र बालियान, प्रदीप बालियान, अली अख्तर, फिरोज अख्तर सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  पालिका का संविदा सफाई कर्मचारी कर रहा ठेकेदारी, ईओ ने मांगी रिपोर्टसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »