सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़े अभियान चलाने वाले एसएसपी अभिषेक यादव ने माफिया और बड़े बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए जिला बदर अभियान से हलचल मचा रखी है। अब एसएसपी अभिषेक यादव की पहल पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने माफिया डान सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य शेट्टी का होटल सीज कराकर इस गैंग के शातिरों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है।

बता दें कि एसएसपी अभिषेक यादव ने बड़े बदमाशों, इनामी शातिरों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए जनता में विश्वास कायम करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने खतौली थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोहित शेट्टी का अवैध होटल बंद करा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही बस में आग, 3 की मौत

सोमवार को खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह और खतौली कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर एचएन सिंह भारी पुलिस बल के साथ भूड पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी थे। यहां पर पुलिस अफसरों की निगरानी में अग्निशमन विभाग व थाना खतौली पुलिस द्वारा सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी पुत्र प्रकाश चन्द निवासी अशोका मार्किट भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर की सम्पत्ति पर कार्यवाही की।

खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित शेट्टी थाना खतौली का टाप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके परिवार का अशोका मार्किट में होटल शेरे पंजाब है। इस होटल को अनियमित्ताओं व अवैध तरीके से बिना प्रमाण पत्र व बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किये बनाये जाने तथा यहां पर कार्य करने के कारण बन्द कराया गया। सीओ खतौली की मौजूदगी में पुलिस ने इस होटल को सीज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका


Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देवसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »