तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में हुआ था व्यापारी का अपहरण

मुजफ्फरनगर। अम्बा विहार से अपहृत व्यापारी साजिद को मेरठ से सकुशल बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को दबोचने वाली शहर कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साजिद का अपहरण तीन करोड़ रुपये का माल खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के विवाद में दबाव बनाने के लिए किया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार की देर रात अम्बा विहार निवासी ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी साजिद के अपहरण की सूचना मिली थी। परिजनों का आरोप था कि कार सवार बदमाश साजिद को हथियारों के बल पर उठाकर ले गये हैं। बदमाशों ने साजिद को छोड़ने के बदले करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए गोपनीय आधार पर कार्यवाही की। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पूरे ऑपरेशन की कमान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को सौंपी और एपसी सिटी ने दो टीमों का गठन करते हुए अपहृत व्यापारी के परिजनों से मिलकर अपहरणकर्ताओं की सुरागरसी शुरू की थी। फिरौती मांगने के लिए आये फोन कॉल्स को ट्रेस करने पर लोकेशन मेरठ की मिली। एसपी सिटी सत्यनारयाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात अपहृत व्यापारी साजिद को जनपद मेरठ के इंचौली से सकुशल बरामद कर लिया था। इसके साथ ही अपहरण के एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को यहां लाई और आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी गौरव कुमार और साजिद का ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार है। गौरव से माल खरीदने के बाद साजिद ने उसका भुगतान नहीं किया था। पैसों के इसी लेनदेन के विवाद में साजिद का अपहरण गौरव द्वारा अपने साथियों से मिलकर कराया गया था और परिजनों को फोन कर बकाया भुगतान की रकम मांगी गयी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात से ही पुलिस गौरव की तलाश में लग गई थी।

इसे भी पढ़ें:  नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की हुई जमानत

शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गौरव साजिद की बरामदगी के बाद फरार होने की तैयारी कर रहा है। उसकी तलाश में गांव में भी दबिश दी गई, लेकिन वो नहीं मिला। इसी बीच पुलिस टीम ने उसको दिल्ली देहरादून हाईवे पर थाना मन्सूरपुर क्षेत्र में फारर होने की तैयारी के दौरान दबोच लिया। गौरव को पुलिस शहर कोतवाली ले आई। शहर कोतवाल ने बताया कि गौरव ने जानकारी दी है कि साजिद के साथ वो ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहा था। माल खरीद के करीब तीन करोड़ रुपये साजिद पर बकाया चल रहे थे, जिसका भुगतान वो नहीं कर रहा था। लाख प्रयास के बावजूद भी साजिद ने भुगतान करने से इंकार कर दिया और लगाता टाल मटोल करता चला आ रहा था। इससे उसको आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंच रही थी। परेशान होकर ही उसने साजिद को जबरन कार से उठवा लिया और मेरठ ले गये थे। वहां से परिजनों को फोन कर पैसा देने का दबाव बनाया गया था। शहर कोतवाल ने बताया कि साजिद के अपहरण में दोनों अपहरणकर्ताओं को चालान कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भली औरत - बदमाशों ने एक महिला के छीने कुंडल तो दूसरी ने खुद ही सौंप दिए जेवरात

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की हुई जमानतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »