ऋषभ विहार में दिनदहाड़े चोरी, भागते चोर को पड़ोसियों ने दबोचा, दो फरार

खतौली। ऋषभ विहार कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर बिजली की पानी की मोटर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घर मालिक सुधीर राणा परिवार सहित अपने स्कूल गया हुआ था, तभी चोर मकान में घुस गए। चोरी के बाद जब तीनों चोर भाग रहे थे, तभी कॉलोनीवासियों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने शोर सुनकर सतर्कता दिखाई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक चोर को घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पकड़े गए चोर के पास से चोरी के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सुधीर राणा की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  देश के किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में एक गैर-राजनैतिक किसान आंदोलन खड़ा किया था-अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफ़ेयर एसो.

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »