परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

खतौली। बुधवार को खतौली तहसील क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किए गए इस अभियान में कुल पांच ओवरलोड वाहन और दो स्कूल वाहन पकड़े गए, जिनके वैध प्रपत्र समाप्त पाए गए।

इसे भी पढ़ें:  गुड़ मंडी में कृषि प्रदर्शनीः नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान

परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों को निरुद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। अधिकारी मिश्रा ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी है। विद्यालयी वाहनों की अनियमितताओं पर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों व चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की इस अचानक सख्ती से क्षेत्र के वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधनों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ने आम जनता और वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे समय से अपने कागज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पशु चोर गिरोह से मुठभेड़, एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, दूसरा दबोचा गया

Also Read This

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार का कबूलनामाः पुलिस भर्ती के

Read More »