KISAN ANDOLAN-बिहार में किसानों की अरेस्टिंग पर राकेश टिकैत नाराज

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा की है। उन्होंने बिहार के आंदोलन पर बात करते हुए कहा कि बिहार के आंदोलन में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर मौन जुलूस निकाला जाना तय था, लेकिन रात्रि से ही पुलिस ने यूनियन के नेताओं और किसानों पर अत्याचार शुरू कर दिया है। वहां पर रात में ही नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। किसान संगठनों और एसकेएम के लोगों को दबाया जा रहा है। उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। सुबह भी पहरा सख्त किया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि औरंगाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री को उनका किसानों से किया गया वादा याद दिलाने के लिए एसकेएम ने शुक्रवार को मौन जुलूस का आह्नान किया था। इसी को लेकर पुलिस ने सख्ती की है।

राकेश टिकैत ने कहा कि झारखंड के बलामो जिले के मंडल क्षेत्र में एक डेम बनाया गया है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी। वो बनकर तैयार है, केवल फाटक लगाये जाने हैं। इसके लिए कुछ पैसा किसानों को जाना है, जो उससे विस्थापित किये जायेंगे। इस डेम से छत्तीसगढ़ और झारखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। 80 प्रतिशत पानी बिहार को जायेगा, बिहार के जहानाबाद और औरंगाबाद को बड़ा लाभ मिलेगा। ये लोग किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं। बिहार में मंडी नहीं है और बाजार समिति बंद हैं। बिहार में खेती न हो और वहां पर खेतिहर मजदूर ज्यादा तैयार हों, यही पाॅलिसी है। बिहार में आंदोलन इसलिए लोग कर रहे हैं। वहां पर भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भी नहीं मिलता है। वहां पर सरकार से यही मांग है कि आंदोलन के लिए निकले लोगों को गिरफ्तार करना, घरों में बंद करना गलत है, उनको रिहा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  1 जुलाई से रेल किराया महंगा, AC-नॉन AC दोनों में बढ़ोतरी तय


राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार से आंदोलन के लिए उठ रही चिंगारी आगे बढ़ेगी। बिहार में यही मांग है कि कंपनी ने 1700 करोड़ खाकर भी डेम पूरा नहीं किया है। इसी तरह से पंजाब में भी आंदोलन चल रहा है, वहां किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है, बोलने पर लाठियां चल रही हैं। हरियाणा के किसान वहां पर पहुंचे तो उन पर भी अत्याचार किया गया है। आज हरियाणा में एसकेएम की मीटिंग है। आगे भी बड़ी मीटिंग होंगी।

मांग यही है कि आंदोलन में पंजाब बाॅर्डर पर गिरफ्तार किसानों को अविलम्ब रिहा किया जाये, नहीं तो बड़ा आंदोलन करने से कोई नहीं रोक पायेगा। देश की किसानों की जमीन लूटने का काम छोड़कर सरकार बातचीत का माहौल तैयार किया जाये। सरकार किसानों की बात सुने और उनके भीतर विश्वास जगाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे। किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं हैं, किसानों ने ट्रैक्टर मार्च से यह साबित कर दिया है। हम सभी किसान हैं और पंजाब और हरियाणा सहित देशव्यापी आंदोलन में किसानों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  ED ने यस बैंक के 3,000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी

Also Read This

यूपी में रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, भू-माफियाओं पर बड़ा वार

उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को सुरक्षित बनाने के लिए रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार का मानना है कि इससे जमीन से जुड़े विवाद, फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी रोक लगेगी तथा भू-माफियाओं के अवैध कारोबार पर भी बड़ा प्रहार होगा। अक्सर देखा जाता है कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद खरीदार को पता चलता है कि जमीन विवादित है या उस पर किसी अन्य व्यक्ति का दावा है। कई मामलों में दस्तावेजों में गड़बड़ी या फर्जी कागजात के आधार पर भी जमीन का सौदा कर दिया जाता है। नई

Read More »

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, होटल-रेस्टोरेंट को राहत

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण देश में गैस संकट के बीच सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब होटल-रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल उपभोक्ताओं को कुल मांग का 20 प्रतिशत तक गैस सिलेंडर सप्लाई देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के इस फैसले से उन होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी के कारण कारोबार चलाने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे।  देशभर में गैस की किल्लत की मुख्य वजह ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को माना जा रहा है। इस संघर्ष के कारण तेल और गैस की

Read More »

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  तिरुपति मंदिर के बाद अब मथुरा में भी प्रसाद को लेके सवाल , जाने पूरा मामलातरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  बंगाल में ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, दो अधिकारियों को मामूली चोटें जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर

Read More »