एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लासपूर्वक वातावरण के बीच मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिवार के सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग करते हुए योग और प्राणायाम के विभिन्न आसन तथा क्रियाओं के साथ ही ध्यान का भी अभ्यास किया और एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए अपनी ओर सकारात्मक योगदान का संकल्प भी लिया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। इसके पश्चात योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ मंत्रोच्चार से हुआ। मन की शांति के लिए ओइम् का उच्चारण कराया गया। योग सत्र में प्रशिक्षिक के द्वारा योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए शारीरिक स्तर पर उनके प्रभाव और लाभों के बारे में सुन्दर ढंग से जानकारी प्रदान की। उनके द्वारा ताडासन, भुजासन और सूर्य नमस्कार के साथ ही मानव शरीर और मन व मस्तिष्क के लिए लाभप्रद अन्य आसन कराये। इसके साथ ही ध्यान के लिए योग निद्रा का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राणायाम में अनुलोम व्योम और कपालभाति कराते हुए उनके सहारे अनेक बीमारियों से लाभ मिलने के बारे में जानकारी दी गई।

योगाभ्यास के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस साल योग दिवस का विषय-स्वयं और समाज के लिए योग था, उन्होंने इसको चरितार्थ करने के लिए सभी कोे खुद के स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने के साथ ही अपने आसपास और परिवार में भी सभी को इसके लिए जागरुक करने की प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग आंतरिक शांति के साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार करता है। ध्यान को अपनाने से हम थकान, तनाव और नींद की कमी को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें शरीर दिया तो इसे स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी भी हमें दी है। हम अपने लिए प्रतिदिन 10-15 मिनट का समय अवश्य निकाले और योग को अपनायें, तो निश्चित ही हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए सकारात्मक रूप से भागीदार बन सकते हैं। खुद करें और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अंत में सभी को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की ओर से योग के प्रति बच्चों और उनके अभिभावकों को भी जागरुक करने के उद्देश्य से घर पर रहकर योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। छात्र-छात्राओं ने अपने अपने घरों पर परिजनों के साथ सवेरे योगाभ्यास किया। जिला प्रशासन की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में स्कूल के पीटीआई के साथ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए योग और प्राणायाम का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ उठाया।

इसे भी पढ़ें:  गजब कारनामा-शहर में यूनीपोल को लग गये पैर

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »