एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्या शिविर में 124 मरीज लाभान्वित

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञा नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल ;एमबीबीएस, एमएसद्ध के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। शिविर में 124 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, चिकित्सकों और उपचार परामर्श पाने के लिए आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल में मासिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माह के प्रत्येक चौथे रविवार को किया जा रहा है। इसमें सेवा और सुविधा को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास हम लगातार कर रहे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़


रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की टीम का हमें पूरा सहयोग मिला। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञा डॉ. स्वाति अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित करने के लिए सेवा प्रदान की और नेत्र रोगियों को उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया। बताया कि शिविर में 124 नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उपचार परामर्श दिया गया। इस दौरान जांच में मोतियाबिंद पाये जाने पर 32 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 29 जून, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज

इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरन दास गर्ग, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप अग्रवगाल, सीए अजय अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, प्रमोद त्यागी, अनिल वर्मा मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मयूर अग्रवाल, मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार और डॉ. अजहर हुसैन सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »