गुरू चन्द्रमोहन के जन्म दिवस पर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री परमधाम न्यास के संस्थापक और हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरू चन्द्रमोहन के जन्मदिवस को वृक्षारोपण दिवस के रूप में जीआईसी मैदान में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के महिला मोर्चा अध्यक्ष पंकज ने पौधारोपण कर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि पिछले लगभग 20-25 वर्षों से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरू चन्द्रमोहन के जन्मदिवस को हम वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। वृक्षारोपण दिवस का अर्थ है वृक्षों का रोपण करना और उन्हें पालना। इसी दिन से प्रतिवर्ष सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जाता है। क्रांतिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने हमें ये सि(ान्त दिया है कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं और प्रकृति का संरक्षण करते हैं अतः हमें इनके प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमें ये मानना होगा की जब तक हम वृक्षों को पालो अपने बच्चों की तरह, अपने बच्चों के लिए, इस सूत्र को नहीं अपनाएंगे प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हो सकते। वृक्षों के महत्व की चर्चा करते हुये श्रीमति पंकज ने आगे बताया कि गुरू चन्द्रमोहन का मानना है कि यदि हम वास्तव में प्रकृति के प्रति जागरूक हैं तो हमें इन तीन सि(ान्तों वृक्षों का सत्कार, नदियों का श्रृंगार, प्रदूषण का बहिष्कार-तब ही वास्तव में होगा प्रकृति को नमस्कार को अपनाना पड़ेगा। इस वर्ष पड़ी भयंकर गर्मी ने प्रकृति के प्रति गैर जागरूकता और वृक्षों की कमी का हमें एहसास कराया। यदि हम अब भी प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आगे इससे भी भयंकर परिणाम भुगतने होंगें और प्रकृति के महाकाली रौद्र रूप का दर्शन जल्द ही होगा।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के हक की आवाज उठाने 14 मार्च को दिल्ली जाएंगेः राकेश टिकैत

हम कोविड काल में प्रकृति के उस महाकाली रौद्र रूप को एक बार देख चुके हैं लेकिन प्रकृति के प्रति अब भी लापरवाह हैं यदि हम चाहते हैं की हम निरोगी रहें और कोरोना जैसी महामारी का सामना दोबारा ना करने पड़े तो प्रकृति के प्रति जागरूक होना ही होगा और संसार के प्रत्येक मनुष्य को अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षों का रोपण करना होगा, उन्हें पालना होगा। यदि हमने ऐसा नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना से भी अधिक भयावह महामारी का जल्द ही सामना करना होगा। इस अवसर पर गुरू चन्द्रमोहन ने एक उद्घोष दिया, धरती को वृक्ष दो, पूरे गुरु का साथ दो। जाति को त्याग दो, शहीदों को सम्मान दो। इस अवसर पर संगीता, अलका, सुषमा, सीमा, नेहा, रीता इत्यादि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भंग की खतौली की सभी इकाई, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नपे

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक बैठकरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे कामफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने संभाला चार्जइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो

Read More »