किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किश्त

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का शुभारंभ शनिवार को वाराणसी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में किया। इसका प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देशभर में किया गया। इस अवसर पर योजना की राशि का सीधा अंतरण देशभर के किसानों के खातों में किया गया।

इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुजफ्फरनगर जनपद स्थित विकास भवन सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के लोकसभा सांसद हरेन्द्र मलिक, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप कृषि निदेशक सहित जिले के अनेक सम्मानित किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद के विकासखण्ड पुरकाजी में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें संबंधित ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों और किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम-किसान योजना देश के करोड़ों किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत अब तक लाखों करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने किसानों से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान भी किया।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमले को लेकर थाने में दी तहरीर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गैस संकट: 12 साल

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »