राकेश टिकैत पर हमले को लेकर थाने में दी तहरीर

मुजफ्फरनगर। पहलगाम हमले के विरोध में टाउनहाल मैदान से निकाली गई जन आक्रोश रैली के दौरान कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की हूटिंग और धक्का-मुक्की के साथ उन पर हमले का प्रयास किया। इस प्रकरण में संगठन के जिलाध्यक्ष ने हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति

जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर किसानों के बीच नाराजगी है। यहां पर राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की कर भगवा झंडे में लगा डंडा मारने का भी प्रयास किया गया। इस बीच उनकी भगवा पगड़ी भी उछाल दी गई। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि इस हमले में शामिल रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि निष्पक्ष होकर कार्यवाही की जाये। किसानों में इसके लिए भारी आक्रोश है और यह जल्द ही जन आक्रोश में भी बदल जायेगा। उनका कहना है कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना को लेकर आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कोशिश कर रही है। यह देखा जा रहा है कि टिकैत को घेरने, झंडा में लगा डंडा मारने की कोशिश करने और हूटिंग कर धक्का मुक्की करने, उनकी पगड़ी गिराने में कौन-कौन शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर हुआ यूपी भाजपा महामंत्री अमरपाल मौर्य का स्वागतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »