बुढ़ाना में बिजली बकायादारों पर छापे, 35 कनेक्शन काटे, 4 लाख रुपये का राजस्व वसूला

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के द्वारा राजस्व वसूली के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान गांव और शहरों में बिजली विभाग के अधिकारी पूरी टीम के साथ छापामार अभियान चला रहे हैं। ऐसे में रोजाना ही जनपद में कार्यवाही हो रही है। इसी कड़ी में बुढ़ाना में भी विद्युत विभाग की टीम ने बड़ा अभियान चलाते हुए 35 बकायेदार उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं करने के कारण उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया और बकायादारों से 4 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया है।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने मुख्यालय पर दिया धरना

बुढ़ाना में बिजली विभाग की टीम ने राजस्व वसूली के लिए दस हजार रुपये वाले बकायादार उपभोक्ताओं के यहां पर छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही से कस्बे में हड़कम्प मचा रहा। विभाग के जेई मनोज बालियान ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत 25 उपभोक्ताओं से 4 लाख रुपये की रिकवरी की गई। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिल जमा करने की चेतावनी भी दी गई। बताया कि टीम ने उन उपभोक्ताओं पर विशेष कार्रवाई की, जिनका बकाया बिजली बिल 10,000 रुपये से अधिक था। अभियान के दौरान जेई मनोज बालियान के साथ विभागीय कर्मचारी दीपक, शिवम, कपिल और डेविड आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में बिजली संकट पर आक्रोश, बिजली घर का घेराव

बता दें कि विद्युत विभाग की टीम ने अभी हाल ही में आठ गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए 39 मकानों, दुकानों पर बिजली चोरी पकड़ी। यह वह स्थान हैं, जहां बिल अधिक बकाया होने पर विभाग की टीमों ने कनेक्शन काट दिया था। उसके बाद भी उपभोक्ता ओटीएस में पंजीकरण नहीं करा सके हैं। छापेमारी में इनके यहां पर बिजली जलती मिली है। इसकी जांच होने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं। जिसके बाद इनके खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग ने 16 दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना का दूसरा चरण चल रहा है। जिसमें पंजीकरण के साथ निगम अपना राजस्व वसूल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जाम

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »