MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकार

मुजफ्फरनगर। गरीब परिवारों को अपना आशियाना बनाने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मिलने वाली ढाई लाख रुपये की सहायता के लिए लोग दर-दर भटकते हुए नजर आ ही जाते हैं, लेकिन इस योजना में सर्वेयर कंपनी ने दावा किया है कि नगर पालिका क्षेत्र में पीएम आवास योजना शहरी में आवेदन करने वाले 79 लोगों ने योजना का पैसा लेने से इंकार कर दिया है। अब इनको कर्टेलमेंट डीपीआर में डालकर इसका सत्यापन कराने की नगरपालिका परिषद् से मांग सर्वेयर कंपनी की ओर से की गई है ताकि इसका निस्तारण होने के बाद पीएम आवास के नये आवेदकों की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी जा सके, लेकिन अपात्र ठहराये गये इन 79 लोगों की सूची में ही गड़बड़ी मिली है। जांच में कई आवेदकों के फोन नम्बर फर्जी पाये गये हैं, जिसके बाद पालिका की ओर से सूची का भौतिक सत्यापन कराये जाने का निर्णय लेते हुए सर्वेयर कंपनी से भी एक कर्मचारी की मांग की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  रामलला का निमंत्रण देने लोगों के बीच पहुंची ट्रिपल इंजन की सरकार

बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना पक्का आवास बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी चलाई जा रही है। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से पात्र आवेदक को मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाती है। पहली किस्त में 50 हजार, दूसरी में डेढ़ लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद त्रिस्तरीय जांच होती है। इसमें नगर पालिका, तहसील और डूडा की ओर से सर्वेयर कंपनी के कर्मचारी जांच करते हैं। जिले में सात हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन कर रखा है, जो लम्बित चल रहे हैं, ऐसे में नई डीपीआर बनाने की कवायद भी शुरू की जा चुकी है। नये आवेदनों के निस्तारण में पहले लोकसभा चुनाव की बाधा आ गई तो अब नई डीपीआर बनाने में कर्टेलमेंट डीपीआर की जांच ने रोडा अटका दिया है।

पीएम आवास योजना में डूडा के साथ काम कर रही सर्वेयर कंपनी के जिला समन्यक ब्रज देव ने बताया कि सभी नगरीय क्षेत्रों से बनी कर्टेलमेंट डीपीआर की जांच और स्वीकृति के बाद ही नई डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। कर्टेलमेंट डीपीआर में वो आवेदक शामिल हैं, जिनके द्वारा योजना में आवेदन स्वीकार होने के बाद पैसा लेने से इंकार कर दिया है। इनको अपात्रता की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में कुल 4659 आवेदक इस कर्टेलमेंट डीपीआर में शामिल किये गये हैं, जोकि 2107 से 2024 तक के हैं। इनमें से 4580 पात्र पाये गये हैं तो वहीं 79 आवेदकों को अपात्रता की श्रेणी में रखा गया है। ब्रज देव ने बताया कि कर्टेलमेंट डीपीआर में शामिल शहरी क्षेत्र के इन 79 अपात्र आवेदकों की जांच के लिए नगरपालिका परिषद् को पत्रावली भेजी गई है। इसमें पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को सूची का सत्यापन कराकर जल्द जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगरपालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने बताया कि पीएम आवास योजना के अन्तर्गत सर्वेयर कंपनी के जिला समन्वयक ब्रज देव की ओर से कर्टेलमेंट डीपीआर की पत्रावली पालिक को 79 अपात्रों की जांच करने के लिए दी गई थी। ईओ के आदेश के अन्तर्गत इन अपात्रों की सूची का अवलोकन करते हुए जांच प्रारम्भ कराई गयी है। इसमें दिये गये कई फोन नम्बरों पर आवेदकों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन सूची में दिये गये कई मोबाइल नम्बर फर्जी पाये गये हैं। ऐसे में फोन पर किसी से सम्पर्क नहीं हो पाने के कारण भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए लाइसेंस पटल पर कार्यरत बीसी सोनू मित्तल को लगाया गया है। सर्वेयर कंपनी से अपात्रों के पते की जानकारी के लिए एक कर्मचारी देने की भी मांग की गई है। अभी सर्वेयर कंपनी के द्वारा अपना कर्मचारी नहीं दिया गया है, जिस कारण भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाया है। जल्द ही सत्यापन कराकर रिपोर्ट ईओ को प्रेषित कर दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानित

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी के सहयोग से चमका मुजफ्फरनगरसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »