भरत मुनि पूजन पर सुंदर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।  संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई मेरठ प्रान्त ने वार्षिक उत्सव भरत मुनि पूजन के अवसर पर एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामलीला मैदान, भोपा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई महामंत्री पंकज शर्मा, नाट्य कला संयोजक अंकित शर्मा एवं मोहित शर्मा ने स्वस्ति वाचन एवं मंत्रोचार कर कराया। समस्त पदाधिकारियों नें माँ वाणी को पुष्प अर्पित किये, तथा ध्येय गीत का गायन किया। मुख्य वक्ता (प्रांतीय चित्रकला विधा संयोजक) मेरठ प्रान्त प्रवीण कुमार सैनी ने नाट्य कला के जनक भरत मुनि जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार भारती मु.नगर इकाई के जिला अध्यक्ष ड़ा एस.एन. चैहान ने भारत की पुरातन सभ्यता को पुनः जागृत कर उसे संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि विश्व की सबसे समृद्व संस्कृति के स्वामी भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजार

 विभाग संयोजक डा. अ. कीर्तिवर्धन जी ने हमारे इतिहास के पुनर्लेखन की महत्ता पर आधारित गीत पढ़ा। जिला उपाध्यक्ष रामकुमार रागी ने अपने गीत में श्रीराम मंदिर की स्थापना में बलिदान हुए सभी सेवकों के संघर्ष को बड़ी सुंदरता से दर्शाया। अंकित शर्मा ने रामलीला के प्रसंगों पर श्रीराम के भावपूर्ण संवाद एवं गीत प्रस्तुत किये। भोपा रामलीला कमेटी के निर्देशक अमरपाल सैनी नेंबड़े मार्मिक भाव से दशरथ कैकयी प्रसंग को सजीवता के साथ प्रस्तुत किया। लोकगीत गायक बलिराम ने अपने गीत से भारत के ग्रामीण अंचल एवं संस्कृति को जीवंत कर दिया। राष्ट्रीय स्काउट सम्मान प्राप्त युवा प्रतिभा अर्जुन नें सुंदर गीत प्रस्तुत किया। रामलीला में इन्द्र का चरित्र निभाने वाले आर्यन ने जब अपने संवादों का मंचन किया, तो सभी ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। मोहित शर्मा ने बड़ी मधुरता से माँ लक्ष्मी के स्तोत्र का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन इकाई महामंत्री पंकज शर्मा ने किया। सभी कलाकारों को पटका पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में इकाई कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, तेजपाल, अरुण पाल,मनोज प्रजापति,आलोक चैहान एवं ड़ा अजय शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।अंत में ड़ा एस.एन चैहान ने सभी को आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गलत स्टीमेट, पालिका हो रही परेशान

 

Also Read This

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »