मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेला

मुजफ्फरनगर। देश की पहली काऊ सेंचुरी का लोकार्पण करने के लिए मुख्यालय पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का नगर विधायक एवं यूपी सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के आवास पर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान यहां पर पूरा भाजपा संगठन और परिवार उमड़ा नजर आया।

शहर के गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव के आवास पर मंगलवार को भाजपाइयों का हुजूम जुटा दिखाई दिया। यहां पर प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह जलपान के लिए पहुंचे थे। मंत्री कपिल देव ने संगठन परिवार के साथ उनका अपने आवास पर अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपने निज निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का संगठन परिवार के साथ आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अतिथि बनकर आये मंत्री के साथ ही सभी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने हमें प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर निवास पर पधारे सभी पार्टी पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानसठ हादसे में मुकदमा दर्ज, मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार


इसके बाद यहां से सभी मंत्री धर्मपाल के साथ तुगलकपुर कम्हेडा काऊ सेंचुरी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोनहवीर सिंह, गौरव स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, अमित चौधरी, महिला आयोग सदस्या सपना कश्यप, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, हनी पाल, अमित पटपटिया, रजत धीमान, विजय कुमार चिंटू, विजय शुक्ला, सुखदर्शन सिंह बेदी, रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, पंकज माहेश्वरी, दीपक मित्तल, अमित शास्त्री, नंद किशोर, अजय सागर, शरद शर्मा, संजय गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील तायल, सुनील सिंघल, राजकुमार सि(ार्थ, सुषमा पुण्डीर, रेनू गर्ग, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इन

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »