MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवालय बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। दिनभर शिव भक्तों कांवड़ियों का नगर से गुजरने का सिलसिला जारी रहा। डाक कांवड़ लाने वालों को सड़क पर उमड़े भक्तों की भीड़ के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। सुबह से ही जलाभिषेक में लगे रहे और शाम को पूजा अर्चना कर व्रत खोलकर आहार ग्रहण किया। शिव चौक पर भगवान शिव पर जल अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। शिवमूर्ति संचालक मंडल समिति के तत्वावधान में भगवान आशुतोष की महाआरती के लिए पूजन और आरती का आयोजन किया गया।

महाशिवरात्रि का पर्व जनपद भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को प्रातः काल से ही शिव चौक पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंबी कतार लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिव चौक पर पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर के साथ-साथ शहर के सभी शिवालियों में सुबह से ही श्रद्धालु महिला, पुरुषों और बच्चों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए गंगा जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान जनपद भर में शिवालियों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। दोपहर को शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मण्डल द्वारा विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी राजू कुमार साव, शंकर स्वरूप बंसल, भीम सैन कंसल, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ सैंकड़ों भक्तों ने भगवान शिव की आरती की और जलाभिषेक किया।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़ भी सड़कों पर खूब दौड़ते हुए तथा उनके साथी वाहनों पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए शिव चौक पर पहुंचे और भगवान शिव की परिक्रमा की तो पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। यहां पर बम भोले और भगवान शिव शंकर के जयकारे से एक कौतूहल पैदा हो रहा था। महाशिवरात्रि के लिए जिले के 45 ऐतिहासिक और प्राचीन तथा मुख्य शिव मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें शिव चौक के अलावा संभलहेड़ा का प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल है।

श्रद्धालु शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक करेंगे। पुलिस ने प्राचीन शिव मंदिर ककराला, फिरोजपुर, सांझक, देवल, सिखेड़ा, भंडूरा, भूराहेड़ी, पुरकाजी, कम्हेड़ा, गोधना, रामपुरी, कृष्णापुरी, एकता विहार, प्रेमपुरी, शिव मंदिर वहलना, बझेड़ी फाटक, रतनपुरी, झारखंड मंदिर खतौली, थानेश्वर मंदिर खतौली, महादेव मंदिर जानसठ, ज्ञानेश्वर शिव मंदिर बसायच, कवाल, बुढ़ाना, बेगराजपुर, मीरापुर, शीतला माता मंदिर सिकंदरपुर, शिव चौक चरथावल समेत अन्य मंदिरों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार द्वारा थाना क्षेत्र मीरापुर में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र मीरापुर में स्थित सम्भलहेड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थ अधिकारियों को मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  पालिका की किराया नीति से किरायेदार व्यापारी असहमत

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »