पालिका बोर्ड मीटिंग में दिखा महिला सशक्तिकरण का नजारा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की शुक्रवार को हुई बोर्ड मीटिंग केवल 17 मिनट के करीब ही चली। पहले दस मिनट में एई निर्माण अखंड प्रताप के खिलाफ लाये गये प्रस्ताव पर हंगामा हुआ तो अगले मिनटों में पालिका बोर्ड ने वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस दौरान हंगामा और बजट के आकर्षण के बीच ही जिस तस्वीर ने ध्यान खींचने का काम किया, वो बोर्ड मीटिंग के मंच की थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

डायस पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और इनके सहयोग के लिए कार्यवाहक टीएस पारूल यादव मौजूद रहीं, इनके पीछे दीवार पर भारत मां की शौर्य रूपी तस्वीर थी। आठ मार्च को महिला दिवस पूरी दुनिया मनाने जा रही है, ऐसे में पालिका बोर्ड मीटिंग में सामने आई मंच की इस तस्वीर ने महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरक संदेश पुरुष प्रधान व्यवस्था वाले समाज को देने का काम किया। नगरपालिका की बात करें तो यहां पर वर्तमान में महिला राज स्थापित नजर आता है। चेयरपर्सन महिला हैं तो डॉ. प्रज्ञा सिंह के रूप में पालिका को पहली महिला अधिशासी अधिकारी मिली हैं। इनके अलावा लेखाकार प्रीति रानी, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल और कार्यवाहक टीएस राजस्व निरीक्षक पारूल यादव के अलावा कई महिला कर्मचारी भी वर्तमान की महिला के सशक्त होने का प्रमाण दे रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा नगरपालिका को हर माह देंगे पांच हजार

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »