गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस ने शनिवार को देर रात 15,000 रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान लाल सिंह पुत्र फक्कर सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपुर थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस मुठभेड़ मुजफ्फरनगर-मीरापुर मार्ग पर खतौली तिराहे के पास उस समय हुई जब चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश ने बरामद बाइक को इटावा से चोरी किया था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जड़ौदा में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या


जानसठ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लाल सिंह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 22 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें डकैती, लूट, बलात्कार, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं धोखाधड़ी जैसे मामले शामिल हैं। विशेष रूप से वह थाना जानसठ में दर्ज मु.अ.सं. 129/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ व प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ में थाना जानसठ के उपनिरीक्षक मोहित कुमार तेवतिया, धर्मवीर कर्दम, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, जीत सिंह एवं कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े टाउनहाल से पालिका की सम्पत्ति चोरी, देखें वीडियो....

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े टाउनहाल से पालिका की सम्पत्ति

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »