गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौत

मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में लोकेश गोयल उर्फ राजू (उम्र लगभग 40 वर्ष), जो पेशे से कपड़े का व्यवसाय करते थे, की बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब वह अपने घर के बाहर गली में निकले थे।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट....

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गली में पहले से ही एक बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। दुर्भाग्यवश, लोकेश गोयल उस तार के संपर्क में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

यह कोई पहली घटना नहीं है — स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरकाजी की गलियों में जगह-जगह बिजली के तार बेहद नीचे लटके हुए हैं, जिनसे आए दिन खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग को कई बार इसकी शिकायतें कीं, लेकिन किसी भी स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारी समुदाय और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने लापरवाही के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने वाले पांच दुकानदारों को पालिका ने भेजा नोटिस

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »