युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

देवबंद: देवबंद के मोहल्ला रेती चौक पठानपुरा निवासी 23 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आमिर पुत्र बशीर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक हादसा सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे भायला रेलवे फाटक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आमिर टहलते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया था। इस दौरान ट्रैक पर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि आमिर का शव दो हिस्सों में बंट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। आमिर के पिता ने पुलिस को बताया कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिवार को सौंप दिया। मृतक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, एक की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांगबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  युवती ने घर बुलाया, गालियां दीं, बंधक बनाकर पिटवाया, युवक ने किया सुसाइडपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »