MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम अंती के एक व्यक्ति को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात जंगल के समीप घटी, जहां घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के ग्राम अंती क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 46 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र चरता सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव और थाना खतौली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय को अज्ञात व्यक्ति ने जंगल क्षेत्र में गोली मारी थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद गंभीर रूप से घायल संजय को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना के बाद पुलिस की फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए चार अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा जंगल क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, लेकिन गोली मारने वाले किसी भी संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं मिली।

थाना खतौली पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द हमलावर का सुराग लगाया जाए। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है, जबकि परिजन शोकाकुल हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।

इसे भी पढ़ें:  तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश, अम्मार और मनीष जीते

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »