MUZAFFARNAGAR-मंत्रियों के आवास पर खूब उड़े अबीर-ओ-गुलाल

मुजफ्फरनगर। सोमवार को रंगों के त्योहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। इसके साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों के आवास पर भी होली का उल्लास पूरे चरम पर नजर आया। यूपी में एनडीए गठबंधन के साथ आने के बाद अंकित विहार में काबीना मंत्री बने अनिल कुमार के आवास पर इस बार की होली खास रंग लेकर आई। वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर खूब रंग और गुलाल उड़ाया गया।


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लोगों के साथ होली खेली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रंगोत्सव के त्योहार में लोगों संग झूमते नजर आए। राज्यमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व रंगो का त्यौहार है। रंगो का पर्व देश में खुशहाली और प्यार तथा स्नेह का द्योतक है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपने आवास पर लोगों संग होली खेली। उन्होंने जनपद वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। पुलिस कर्मियों ने भी लोगों रंग लगाकर होली की शुभकमानाएं दी।

अंकित विहार स्थित अपने आवास पर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री और रालोद के पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार ने भी परिवार, समर्थकों और गठबंधन के नेताओं के साथ होली खेली। भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता भी उनको गुलाल लगाने के लिए पहुंचे थे।

इसके साथ ही बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी विधायक मीरापुर चंदन सिंह चौहान के घर पर भी इस बार की होली खास रही। युवा रालोद के अध्यक्ष और बिजनौर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चंदन ने अपनी पत्नी याशिका और अन्य परिजनों के साथ होली मनाई।

नई मंडी पटेलनगर स्थित अपने आवास पर नगरपालिका सभासद सीमा जैन ने भी होली खेली। इस दौरान पूर्व सभासद और भाजपा नेता विकल्प जैन ने होली खेलने आये मित्रों, समर्थकों और परिजनों के साथ खूब मस्ती की। विकल्प जैन ने सभी को मिल जुलकर त्यौहार मनाने का संदेश दिया। जानसठ रोड पर मीका बिहार स्थित वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन कंसल और पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने होली कार्यक्रमों का आयोजन किया।

यहां पर लोगों ने पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती की और डीजे पर बजते गीतों पर जमकर डांस करते हुए गुलाल उड़ाकर होली खेली। इसके साथ ही होली पर्व के मौके पर नागरिक रंगों से सराबोर हैं। एक-दूसरे के घर पर जाकर गुलाल अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कहीं ठंडई में घुली होली की मस्ती है तो कहीं पानी और रंग से भरी पिचाकारियां इस पर्व की खुशियों को दूना किए दी जा रही हैं।

बच्चों ने त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। गली मोहल्लों में एक दूसरे को रंगों से नहलाते बच्चे और उनको समझाती उनकी माताएं। कुछ ऐसा ही होली का मनोरम दृश्य जिले की गलियों में देखने को मिला। नगर के शिव चौक, रामपुरी, नई मंडी, केवलपुरी, जसवंतपुरी, साकेत, जाट कालोनी, प्रेमपुरी, गांधी कालोनी, नई मंडी पटेल नगर, भरतिया कालोनी, अंबा विहार, आनन्दपुरी, कृष्णापुरी, दयालपुरम, सुभाष नगर आदि मोहल्लों में होली की धूम रही।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »