MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हादसा-मेरठ के फोटोग्राफर की हुई मौत

मुजफ्फरनगर। मेरठ के एक फोटोग्राफर की मंसूरपुर थाना क्षेत्र में मौत हो गई। मृतक बाइक पर सवार होकर वापस मेरठ लौट रहा था कि अज्ञात वाहन से पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चोटिल होने के कारण मौके पर बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने भाकियू के धरना प्रदर्शन और हंगामे के बाद मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना मंसूरपुर पहुंचे मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के मारवाडी मौहल्ला कसेरूखेडा निवासी तुषा प्रकाश ग्रोवर पुत्र रवि प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रवि प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश प्राइवेट एडवरटाइजिंग के लिए फोटोग्राफी करते थे। नौ अपै्रल को वो अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या यूपी 15 डीएस 7402 पर सवार होकर वापस मेरठ घर लौट रहे थे। करीब तीन बजे जब वो मंसूरपुर थाना क्षेत्र में धौलापुल के पास टायर फैक्ट्री पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सूचना विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक सूचना ने दिलाया दायित्व बोध

दूसरी ओर मारपीट के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के द्वारा सिविल लाइन थाने में धरना देकर हंगामा किया गया था। इस हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर दिया है। थाना जानसठ के गांव तालड़ा निवासी नवेद पुत्र सरफराज ने एक अपै्रल को सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि एक माह पूर्व उसके गांव का ही रहने वाला शाहरूख पुत्र शराफत उसकी बहन को लेकर चला गया था। बहन की बरामदगी के लिए पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की थी। इसी रंजिश को लेकर एक अपै्रल को जब नवेद कचहरी आया तो वहां छोटन और भूरा पुत्रगण सुक्का निवासी खालापार तथा अदनान और नौमान पुत्रगण शराफत निवासी तालड़ा ने जेएम कम्पाउंड कचहरी में उसको घेर लिया और भागने के दौरान कैंटीन के पास पकड़कर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप था कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, इसी कारण नवेद के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में धरना देकर हंगामा किया। एसएचओ सिविल लाइन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नवेद के प्रकरण में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलान

दूसरी ओर खतौली में एक सभासद ने झगड़ते लोगों मं बीच बचाव कराया तो हमलावरों ने सभासद के साथ भी मारपीट कर डाली। खतौली कस्बे के शीतलानगर नई आबादी निवासी मौहम्मद सद्दाम पुत्र मौहम्मद हनीफ ने थाना खतौली में तहरीर देकर बताया कि वो नगरपालिका परिषद् के वार्ड 21 से निर्वाचित सभासद है। आठ अपै्रल की रात करीब दस बजे वो अपने वार्ड से नमाज पढ़कर घर जा रहा था, तभी नई आबादी स्थित माता के पास नईम पुत्र इकरामुदीन के साथ तैयब पुत्र हनीफ उर्फ लल्ला द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट की जा रही थी। सभासद ने दोनों में बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इसी बीच वहां शुएब और समीर उर्फ फौजी पुत्रगण हनीफ उर्फ लल्ला आ गये। आते ही इन लोगों ने नईम और सभासद सद्दाम के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि तैयब ने सभासद सद्दाम का कत्ल करने के इरादे से तमंचे से फायर भी किया। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जुट गई, इसके बाद हमलावर भाग गये। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर तैयर, शूएब ओर समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायब

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »