अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर। इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। जिले में नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। एसएसपी और डीएम सहित तमाम पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे थे। फोर्स के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों से मिलकर सहयोग की अपील की। वहीं अलविदा जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिमों ने देश में अमन, घर परिवार में सुख और सुकून के साथ ही फलस्तीन के मुस्लिमों की हिफाजत के लिए भी दुआ की।

इसे भी पढ़ें:  सिल्वर टोन ने आरपीएल को 7 विकेट से हराकर दर्ज की तीसरी जीत

शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान ने इस साल के लिए विदा ले ली है। इसके साथ ही लोगों ने अब अपने घरों में ईद उल फितर की तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरू कर दिया है। घरों में ईदी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं बाजारों में भी खरीदारी बढ़ रही है। शुक्रवार को सवेरे से ही मुस्लिम मौहल्लों और इलाकों में भारी चहल पहल का नजारा नजर आया। अलविदा जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अहतियात बरती और दिन निकलने के साथ ही पुलिस व अन्य अधिकारी फोर्स के साथ भ्रमण करते नजर आये।

डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह भी फोर्स को लेकर शहर में भ्रमण पर निकले, उन्होंने खालापार शहीद चौक पर स्थित मस्जिद फक्करशाह पहुंचकर जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज करीब 1200 मस्जिदों में नमाज हुई है। इन पर सुरक्षा के तहत पांच कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ निगरानी की गई है। सड़कों पर नमाज को लेकर हिदायत दी गयी थी। इसलिए मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करने से मुस्लिमों ने परहेज किया। शांतिपूर्वक नमाज सम्पन्न हुई है। वहीं जनपद भर में मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिमों में भारी उत्साह नजर आया। रोजेदारों ने सदका खैरात किया और नमाज के बाद सभी ने मिलकर देश में अमन तथा चौन की दुआ के साथ ही अपने मरहुमीन को दुआ ए मगफिरत कर सवाब पहुंचाया। कब्रिस्तान भी लोग भारी संख्या में पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयल

Also Read This

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इनपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली। सूचना

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »