MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

मुजफ्फरनगर। हैलो टैक्सी फाइनेंस कंपनी चलाकर कई लोगों के साथ ठगी की गई। इसमें एक अधिवक्ता को भी मोटा मुनाफा देने के वादे के साथ झांसे में लिया और रकम हड़प ली गई। सालों से अधिवक्ता समाज के सहारे अपनी रकम पाने के लिए आरोपी पर दबाव बनाते रहे, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला तो अब मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड गांधीनगर निवासी राजकुमार गोयल एडवोकेट पुत्र केशोराम ने पुलिस से शिकायत करते हुए ठगी का आरोप अपने ही पडौसी दुकानदार तिरसपाल पर लगाया है। राजकुमार गोयल की शिकायत है कि आरोपी तिरसपाल की श्री बालाजी मंदिर कूकडा रोड पर एमबी फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है, उसके पास ही उनका भी किसान बाजार में ऑफिस है। पडौसी होने के नाते तिरसपाल से उनकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व तिरसपाल उनसे मिला और बताया कि उसने हैलो टैक्सी के नाम से फाइनेंस कंपनी शुरू की है।

इसे भी पढ़ें:  छपार पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर गौकश दबोचे

उसने प्रचार किया कि हैलो टैक्सी में एकमुश्त 60 हजार रुपये का निवेश करने पर एक वर्ष तक 10 हजार रुपये महीना दिया जायेगा। तिरसपाल ने राजकुमार गोयल से भी सम्पर्क किया और एडीएम फाइनेंस द्वारा फाइनेंस कंपनी के लिए जारी लाइसेंस भी उनको दिखाते हुए पूरा भरोसा दिया कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा। राजकुमार ने भरोसा कर 60 हजार रुपये हैलो टैक्सी में दे दिये। आरोप है कि 10 मार्च 2022 को तिरसपाल के कहने पर उन्होंने 10 हजार रुपये महीने की 15 माह तक आरडी कराई और 13 माह तक पैसा देने पर 15 माह में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करने का वादा किया। राजकुमार ने बताया कि तिरसपाल के झांसे में आकर उनके पडौसी आरिफ, भरतिया कालोनी निवासी पूनम गुप्ता, कय्यूम अली एडवोकेट ने भी 10 हजार रुपये महीने की 13 माह तक पैसा दिया। पैसा लेने के बाद तिरसपाल अचानक ही अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। तीन माह बाद वो वापस आया तो सभी ने पैसे मांगे, लेकिन देने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चित

राजकुमार गोयल का कहना है कि उन्होंने थाने पर, एसएसपी को सभी जगह शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजकुमार गोयल ने आरोप लगाया कि तिरसपाल ने उनके 1.25 लाख और आरिफ के 65 हजार रुपये नहीं दिये और धमकी भी दी। नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में जीटी रोड पर दूध

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »