सिविल बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मनाई होली, उड़ा गुलाल

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के द्वारा आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में उल्लास और उत्साह का आलम बना नजर आया। अधिवक्ताओं ने सिविल बार के पदाधिकारियों के साथ जमकर रंग गुलाल उड़ाते हुए होली खेली और मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर हॉल में आयोजित हंसी ठिठोली से परिपूर्ण कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने अपने अपने मनोरंजक विचारों को प्रस्तुत करते हुए सभी को गुदगुदाने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान मुख्य रूप से सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, नेत्रपाल सिंह, जितेन्द्र पाल सिंह, डॉ. मीरा सक्सेना, योगेन्द्र मित्तल, आदेश कुमार, नरेश चंद गुप्ताा, नुपुर, निपुण जैन सहित सैंकड़ों युवा अधिवक्ता भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर मोरना-भोपा क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »