रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोष

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने निष्क्रांत व शत्रु सम्पत्ति पर बनी मस्जिद और दुकान बनाये जाने के प्रकरण में शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की।

संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में दर्जनों हिंदू व सामाजिक संगठन के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद उनको संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को सौंपा। हिन्दूवादी नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा करके मस्जिद व दुकानों का निर्माण किया है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा यह मुद्दा उठाने पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी नामित की, जिसने अपनी जांच में उसे सरकारी संपत्ति माना है, परंतु शासन द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण गिराए जाने के आदेश होने के बाद भी इस अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा मांग की गई कि इस सरकारी संपत्ति में अवैध रूप से बनी मस्जिद व दुकानों को तुरंत ध्वस्त कराया जाए व जितने समय तक इस पर कब्जा किया गया है इतने समय का इनसे किराया वसूल कर इन्हें भू माफिया घोषित किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन द्वारा यदि जल्दी ही इस पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा संस्थापक मनोज सैनी, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव डा. योगेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच जिला सहसंयोजक पंकज भारद्वाज, शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव राजेश कश्यप, विश्व हिंदू पीठ जिलाध्यक्ष बसंत कश्यप, हिंदू शक्ति दल के अक्षय शर्मा, बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक विकास अग्रवाल, हिंदू रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष कमलदीप, गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक, चेतक संगठन के पंकज शास्त्री, हिंदू क्रांति दल से मनीष गर्ग, संदीप कुमार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से गुरु गौर, हिंदू रक्षा दल से सतीश वर्मा, किसान सेना मंडल अध्यक्ष अवनीश चौहान, भवानी सेना से अनीता ठाकुर, नारी सेना से अनीता चौधरी, अंशुल चौधरी, सनातनी हनुमान सेना से सचिन जोगी, शुभम जोशी विद्यार्थी सेना, अरुण कुमार युवा सेना, अमित शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े बाबू पर गिरी गाज, चेयरपर्सन ने हटाया

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसानसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »