ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। युवक के परिजनों ने पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गांव लिलौन निवासी अनित (44) पुत्र अनंगपाल का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी अन्नू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। बताया गया कि मारपीट के दौरान धक्का-मुक्की में अनित का सिर दीवार में जा लगा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान किसी ने इस मामले की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान अनित की मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई दिल्ली में रहते हैं, जिन्हें सूचना भिजवा दी गई है। अभी वे नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

पांच साल जेल रहकर आया अनित, पहले दिया था जहर

शामली। मृतक अनित की मां ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है। उसकी पत्नी ने हत्या की है और उसका चाल चलन ठीक नहीं होने के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा बना रहता था। अनित पर उसकी पत्नी अक्सर ही उसको तलाक देने का दबाव बनाती रहती है और इसी पर दोनों का विवाद था। अनित अपने बच्चों के जीवन की खातिर उसको तलाक नहीं दे रहा था।

मां का आरोप है कि अनित की हत्या के लिए कई बार प्रयास किया गया है। पहले उसकी पत्नी ने उसे जहर दिया, लेकिन वो बच गया था। इसके बाद झूठा आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी गई। बाद में पत्नी के कारण अनित एक विवाद में फंस गया और वो पांच साल तक जेल में रहा। उसके बड़े भाई ने ही कोर्ट कचहरी में प्रयास करते हुए उसकी जमानत कराई और अनित परिवार में वापस लौटा था। इसके बाद भी अनित की पत्नी अन्नू अक्सर ही विवाद करती रहती थी। मां का कहना है कि आज सुबह भी विवाद के दौरान अनित पर हमला कर उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »