एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

मुजफ्फरनगर। बीती देर रात घर में अकेली मौजूद एएनएम बबीता की गला रेतकर हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अभी यह हत्याकांड लोगों की जुबां पर चढ़ा ही था कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जो एएनएम का भांजा बताया गया है। उसने ही अपनी मौसी के घर लूटपाट की योजना में उसका गला काटकर हत्या की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर में रेलवे कर्मचारी की मां एएनएम बबीता (55) की घर में ही बुधवार देर रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। बबीता स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर गांव मलीरा में तैनात थीं। मृतका का पुत्र गौरव रेलवे विभाग मेरठ में गार्ड की नौकरी करता है। मृतका और उसका पुत्र सुबह अपनी ड्यूटी पर जाते हैं और देर शाम तक घर आ जाते हैं। गौरव की पत्नी मोनिका दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। बुधवार शाम बबीता ड्यूटी से वापस आ गई थी, जबकि उसका पुत्र गौरव नहीं आया था। रात करीब पौने नौ बजे पड़ोस में रहने वाली बबीता की रिश्तेदार गीता उसके घर गई, तो उसने देखा कि बबीता बेड पर पड़ी हुई थी और उसकी चुनरी खून में सनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव


उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे। इस हत्या के बाद दहशत फैल गई और सीओ सिटी राजू कुमार साव, शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया फोर्स के साथ पहुंचे थे। गुरूवार की सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और एएनएम के घर का बारिकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही अधिनस्थों को प्रकरण की गहनता से जांच करने व घटना के सम्बन्धित हर छोटे-बडे बिंदूओं की जांच में शामिल करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घटना के सफल अनावरण हेतु थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी(प्रशिक्षु) आईपीएस मनोज कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी वे कर्मचारीगण मौजूद भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस निरीक्षण के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने एएनएम हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से हत्यारोपी की पहचान की गयी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए चैकिंग शुरू की। पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी बन्टी पुत्र हरभजन निवासी शाहबुद्दीनपुर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। बन्टी एएनएम का रिश्ते में भांजा लगता है। उसने ही घर पर एएनएम का धारदार हथियार से गला रेतकर लूटपाट करने की साजिश में हत्या कर दी और फरार हो गया। बन्टी सीसीटीवी फुटेज में नजर आया और संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। पूछताछ में बन्टी ने एएनएम बबीता की हत्या करने का जुर्म कबूल किया है।

इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  लाल किला धमाके के बाद पश्चिमी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »