मोरना में अति पिछड़ा सम्मेलन में सुम्बुल राणा को समर्थन का ऐलान

मुजफ्फरनगर। मोरना में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पिछड़ी जाति के नेताओं द्वारा आयोजित सभा मंे सैनी समाज सहित अति पिछड़े वर्ग के लोगों ने कहा कि वो इस बार भाजपा के धोखे में नहीं आयेंगे, समाज को सम्मान देने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को को ही वोट दिया जायेगा।

सभा में सपा विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि भाजपा में अति पिछड़ों को तिरस्कार व अपमान मिलता है। महत्वपूर्ण पदों पर अति पिछड़े को सम्मान नहीं है। वंही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा अति पिछड़ी जातियों को सम्मान व राजनीति में महत्वपूर्ण भागीदारी देने में हमेशा अग्रणी रहते हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि सैनी समाज सहित अति पिछड़े राजनीतिक भागीदारी के लिए समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को भारी बहुमत से जिताएंगे। अति पिछड़ों को सम्मान देना सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहचान रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामा

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अति पिछड़ा सम्मेलन में भारी संख्या में आये लोगों व महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हमेशा अति पिछड़ांे सहित सर्व समाज के प्रत्याशियों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा भेजे गए प्रत्येक प्रत्याशी को वोट में समर्थन देकर तन मन धन से साथ रहा है। इस बार सुमुल राणा की जीत में अति पिछड़ी जाति सहित सर्व समाज की वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बिजनौर दीपक सैनी ने सैनी समाज सहित अति पिछड़ी जातियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नफरत के एजेंडे पर नहीं सौहार्द के नाम पर सपा गठबंधन प्रत्याशी सम्बुल राणा को वोट देगा।

समाजवादी पार्टी विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी सपा नेता नरेंद्र सैनी प्रधान महेंद्र सैनी सपा नेता साजिद हसन, पंकज सैनी, नवीन कश्यप,सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनीता कश्यप, महानगर अध्यक्ष महिला सभा हेमानी सिंह, गुरु सैनी, कन्हैया सैनी सहित अनेक नेताओं ने मौजूद अति पिछड़ा जातियों के लोगों व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में संविधान आरक्षण से छेड़छाड़, अति पिछड़ों से भेदभाव तथा राजनीतिक भागीदारी में दोहरापन भाजपा सरकार की पहचान रही है। इसलिए भाजपा के इस भेदभाव के खिलाफ अति पिछड़ी जातियों के मतदाता समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट देकर इस नफरत भरे एजेंडे को खत्म करने का काम करेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तोहफा... ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20 फीसदी होगा कम

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तोहफा… ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20 फीसदी होगा कमसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »