मूलचंद रिसोर्ट पर आचार्य कैलाशानंद का मंगल आगमन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे मेरठ रोड पर स्थित मूलचंद रिसोर्ट ने हाल ही में अपनी सेवा के 22 साल का सफर पूर्ण किया। इस अवसर पर बीती रात महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद महाराज का मंगल आगमन होने के कारण मूलचंद परिवार आध्यात्मिक ऊर्जा से उत्साहित नजर आया।

श्री श्री 1008 निरंजन अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज बीती रात मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर पहुंचे। यहां पर रिसोर्ट के मालिक दीप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और ममता अग्रवाल ने परिवारजनों के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के मंगल प्रवेश पर उनका अभिनंदन, स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही भाजपा नेत्री एवं रिसोर्ट स्वामी ममता अग्रवाल ने बताया कि मूलचंद रिसोर्ट आवास पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कहा कि उनका मार्गदर्शन में जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हुए हमें आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाता है। उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम, करुणा और सहानुभूति के महत्व को समझने में मदद के साथ एक बेहतर इंसान बनने की सीख देती हैं।

ममता अग्रवाल ने कहा कि प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री कैलाशानंद के दिव्य दर्शन और पावन सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त होने से आस्था का संचार हुआ। उनके आलोकमयी मुखमंडल से प्रसारित आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञानवर्षा ने मन, मस्तिष्क और आत्मा को गहराई तक स्पर्श किया। महाराज श्री के साथ हुई यह प्रेरणादायी भेंट न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव थी, बल्कि जीवन को एक नई दिशा देने वाली सीखों से परिपूर्ण भी रही। उनकी वाणी में छुपे गूढ़ तत्वज्ञान, संतुलित जीवन के सूत्र और सनातन संस्कृति के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। ऐसे दिव्य संत के दर्शन का यह शुभ अवसर हम और हमारे पूर्ण मूलचंद परिवार को सदैव स्मरणीय रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  बाल श्रम के प्रति जागरुक करने सड़क पर उतरीं श्रम विभाग की टीम

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »