महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित स्टेडियम बिजली घर पर शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला उपभोक्ता ने बिजली का बिल जमा करने के दौरान कर्मचारी द्वारा की गई अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार की शिकायत की। महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) सक्रिय हो गई और देर शाम सैंकड़ों लोगों ने बिजली घर का घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात में आरोपी कर्मचारी ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।

स्टेडियम बिजली घर पर एक महिला अपना बिजली का बिल जमा कराने के लिए पहुंची थी, यहां पर बिल को लेकर जब महिला ने अपनी समस्या को रखा तो वहां तैनात एसएसओ ने महिला के साथ अभद्रता की और अपमानित किया। महिला वहां से लौट गई। इसकी जानकारी मिलने पर देर शाम जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी एवं प्रदेश प्रभारी अंकित चौधरी के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो रात करीब 11 बजे तक जारी रहा।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर का जुआरी गैंग पर कड़ा प्रहार, आठ जुआरी किये गिरफ्तार नकदी बरामद की

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने धरनास्थल पर आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी उपभोक्ता के साथ कोई अभद्रता या दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी के निर्देश पर अधिकारियों की माफी और लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहेरू आशिक चौधरी, जावेद खान, दिलशाद अंसारी, गुलफाम अंसारी, इमरान राणा, रिजवान राणा, अरशद खान, यूनुस प्रधान, गुफरान अंसारी, सलीम कुरैशी, मटरू कुरैशी, सावेज खान, जमशेद अब्बासी, शेरखान राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »