योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर, ओपी राजभर और आरएलडी के कोटे से एक मंत्री बनाए जाने की अटकलें

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार तारीख सामने आ गई है। जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि 10 मार्च तक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसमें आरएलडी कोटे से एक मंत्री बनेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार दो-चार दिनों में या यूं कहें कि कभी भी हो सकता है। अपना दल ;एसद्ध की तरह रालोद का मंत्री बनने के अलावा ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान के साथ ही भाजपा में शामिल कुछ और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। विधानमंडल के बजट सत्र के बाद योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आसार हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार व्यापक फेरबदल की बजाय सीमित होगा। घोसी विधान सभा उपचुनाव हारने के बाद भी भाजपा की ओर से विधान परिषद भेजे गए दारा सिंह चौहान और एनडीए में फिर शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कम्हेड़ा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 ट्यूबवेलों से सामान चोरी

राजभर के एनडीए और दारा सिंह चौहान के सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से ही दोनों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें लग रही थीं। घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद चौहान और राजभर दोनों निशाने पर थे। हालांकि भाजपा नेतृत्व से हुई बातचीत का हवाला देकर राजभर लगातार मंत्री बनाए जाने का दम भरते आए हैं। वहीं घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मिली हार से बैकफुट पर आए चौहान को उच्च सदन में भेजकर भाजपा ने मंत्री बनाए जाने की उनकी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रदूषण विभाग हुआ सक्रिय-कई उद्योगों पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »