भाजपा एमएलसी मोहित ने विधानसभा में शिवसेना की आवाज उठाईः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर का नाम यूपी की विधानसभा में गंूजा है। भाजपा के एमएलसी मोहिन बेनीवाल ने सदन में अपनी ही सरकार के समक्ष यह मांग उठाई कि धार्मिक रूप से ऐतिहासिक घटनाओं और परम्पराओं का गवाह होने के साथ ही मठ और मंदिरों का जिला मुजफ्फरनगर अब लक्ष्मीनगर बनाया जाये। इस पर शिवसेना के वेस्ट यूपी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा एमएलसी ने शिवसेना की उस आवाज को सदन में बल देकर समर्थन दिया है, जो संगठन पिछले तीन दशक से उठाते हुए संघर्ष कर रहा है।

एमएलसी मोहित बेनीवाल द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग के विषय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिवसेना द्वारा पिछले 30 वर्षों से मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग उठाई जा रही है। 1990 के दशक में शिवसेना के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय मोहनलाल ने सर्वप्रथम इसके लिए आंदोलन की शुरुआत की थी। उस वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर मुजफ्फरनगर नहीं लक्ष्मी नगर कहो, का स्लोगन लिखकर जिले भर में इसका प्रचार किया था, तभी से लगातार समय-समय पर शिवसेना द्वारा इस मांग को उठाया जा रहा है और इसके लिए जनसमर्थन जुटाने को अंादोलन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद भी शिवसेना द्वारा मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने की मांग को लेकर एक बार फिर अभियान चलाया गया, लेकिन अब इस मुद्दे को सदन में उठाकर एमएलसी मोहित बेनीवाल ने एक तरीके से इस मांग को और मजबूत तरीके से रखा है।

इसे भी पढ़ें:  मनीष चौधरी ने उठाई कुत्तों-बंदरों की समस्या के खिलाफ आवाज

उन्होंने एमएलसी मोहित बेनीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर एक प्राचीन और धार्मिक नगरी है, यहां पर शुक्रताल जैसा प्राचीन और धार्मिक स्थल मौजूद है। ऐसे में इस पवित्र जनपद का नाम मुजफ्फर अली के नाम पर होना हिंदुओं के साथ साथ राम राज्य वाली सरकार के लिए भी शर्मनाक है। हिंदुओं के गौरव और सम्मान के लिए मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर किया जाना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, शिवसेना नेता राजेंद्र तायल, उज्ज्वल पंडित, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद गांव लौटा शव

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सऊदी अरब सड़क हादसे में युवक की मौत, 25 दिन बाद

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »