पाकिस्तानी नेताओं की गर्दन लाओ, दस करोड़ का इनाम पाओ!

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में गुस्सा है। लगातार केन्द्र सरकार पर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए दबाव बन रहा है। पूरा देश एकजुट है और अब पाक नेताओं के खिलाफ इनाम की घोषणा का मामला सामने आया है।

शामली के भारसी गांव निवासी विजय हिंदुस्तानी ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार बताया और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर कड़ा विरोध जताया। विजय शिव चौक पहुंचे और वहां से पाकिस्तानी नेताओं की शव यात्रा शुरू करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे। विजय ने शव यात्रा में पाकिस्तानी झंडे और सेना अध्यक्ष असीम मुनीर, बिलावल भुट्टो, हनिफ़ अब्बासी और ख्वाजा आसिफ के पोस्टर लगाए थे।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

विजय ने कहा कि यह शव यात्रा पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद और कायरता के प्रतीक नेताओं की है। विजय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो कोई भी शीर्ष पाकिस्तानी नेताओं की गर्दन काटकर लाएगा, उसे मैं अपनी संपत्ति बेचकर 10 करोड़ रुपए का इनाम दूंगा। विजय ने बताया कि उनके शरीर पर 267 शहीदों के नाम गुदे हुए हैं, और वे खुद को देश के लिए समर्पित मानते हैं। कश्मीर में जब अमन लौटने लगा था, तो फिर आतंक ने सिर उठाया है। पाकिस्तान को अब सबक सिखाना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को जमान, रिहाई पर अभी अड़चन

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश, एक घायल

नेपाल- खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी

Read More »