गौशाला में गौकशी पर प्रधान सहित 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव बधाई कलां की गौशाला में गौकशी करने के आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा किया तो इस दौरान उनकी पिटाई कर दी गई। इसी आरोप को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ कई हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी लगातार हंगामा और प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे थे। इसी बीच चरथावल पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान सहित दस लोगों को नामजद करते हुए 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बधाई कलां स्थित गौशाला में गौकशी किये जाने के आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इनका आरोप था कि जब वो गौकशी करने की सूचना पर वहां पहुंचे तो वहां उनके साथ गौशाला का संचालन कर रहे ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार अपने साथियों के साथ मौजूद थे और उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर बजरंग दल सहित दूसरे हिंदूवादी संगठनों में भी आक्रोश बना हुआ था। इसको लेकर पुलिस पर लगातार कार्यवाही का दबाव बना हुआ था। प्रकरण में चरथावल निवासी पीड़ित पंकजदीप पुत्र जियालाल और अभिषेक पाल पुत्र सतेन्द्र की तहरीर पर शनिवार की देर रात चरथावल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पुत्र मैन पाल सहित 125 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठक

इसमें प्रधान धर्मेन्द्र के अलावा मारपीट करने के आरोपी नरेश मलिक, ललित सिंह, भीम, टीटू, अजय पालीवाल, अजय मंदर, जयप्रकाश, मनीष और मोहित सिंहवाल को भी नामजद कराया गया है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं के साथ ही एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है। पीड़ितों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 दिसम्बर को उनको सूचना मिली थी कि बधाई कलां गौशाला में एक गौवंश घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर जब वो सभी गौशाला में पहुंचे तो वहां पहले से ही 100-125 लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर खड़े हुए थे और उनके साथ गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनको अपमानित करने का भी कार्य किया। चरथावल एसएचओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  हाथरस पहुंचे मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल

Also Read This

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »