MUZAFFARNAGAR-जानसठ हादसे में मुकदमा दर्ज, मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जानसठ में दो मंजिला मकान उठाने के दौरान लिंटर गिरने से हुए हादसे के मामले में एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर जानसठ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिति के एवं सुरक्षा उपकरणों के बिना असुरक्षित तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही फरार होने के दौरान मकान मालिक और ठेकेदार को महलकी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जानसठ थाना क्षेत्र के तालड़ा मोड़ के पास पानीपत खटीमा हाईवे पर दो मंजिला मकान को असुरक्षित तरीके से किसी तकनीकी विशषज्ञ की उपस्थिति के बिना सुरक्षित उपकरणों का प्रयोग किये बना ही जैक के माध्यम से उठवाने का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच रविवार शाम कार्य करने के दौरान लिंटर गिर जाने से 19 मजदूर दब गये थे। इनमें से दो की मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक और ठेकेदार को सलारपुर पुल के नीचे महलकी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस विनायक गोपाल भौंसले ने बताया कि रविवार को ग्राम तालडा में एक दो मंजिला मकान को जैक के माध्यम से उठाया जा रहा था कि अचानक गिर जाने के कारण मकान को जैक से उठाने में कार्यरत 19 मजदूर मलबे में दब गये।

इसे भी पढ़ें:  असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस बल के द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सभी 19 मजदूरो को मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान 02 मजदूरों की मृत्यू हो गयी। उच्चाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि मकान मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन पुत्र जगदीश निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी जनपद रामपुर से मकान को जैक द्वारा ऊपर उठाने का ठेका देकर कार्य कराया जा रहा था। मकान मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन द्वारा यह जानते हुए कि यह कार्य खतरनाक है और इससे मजदूरों की मृत्यू होने की पूरी सम्भावना है फिर भी मजदूरांे के जीवन को संकट में डालकर कार्य कराया जा रहा था। बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिती के एवं बिना सुरक्षा उपकरण व सुरक्षा प्रबंध तथा बिना लाइसेंस के कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण मकान गिरने का हादसा हुआ जिसमें 02 मजदूरों की मृत्यु हो गयी तथा 17 मजदूर घायल हो गये। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा इस हादसे के जिम्मेदार 02 अभियुक्तों मुर्सलीन कुरैशी पुत्र मौ. आकिल निवासी मौहल्ला मुन्नालाल कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ और अजब सिंह उर्फ छुट्टन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रायपुर मजरा सैफनी जनपद रामपुर को गिरफ्तार करते हुए मौके से लोहे के 73 जैक और लकडी के 10 गुटके बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध जनक सिंह चैहान, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, एसएसआई जितेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल शैलेन्द्र भाटी और अमित कुमार तथा कांस्टेबल अश्विनी कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नोएडा स्कूल मान्यता रद्द, 1500 छात्रों पर असर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास के पास महिला से लूटी चैनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »