पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में सीबीएसई के छात्र की मौत, चाचा व भाई घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चाचा व चचेरा भाई घायल हो गए। मृतक छात्र अपने चचेरे भाई और चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा के अन्तर्गत पेपर देने के लिए गांव से परीक्षा केन्द्र आ रहा था कि रास्ते में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, अभी हादसे का कारण बने ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही चालक की तलाश भी शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवा

शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरनगर में पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर भयंकर हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार जानसठ क्षेत्र के गांव राठौर निवासी हाई स्कूल की परीक्षा देने आ रहे दो भाई व चाचा हादसे में घायल हो गया। इनमें से एक छात्र कार्तिक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि कार्तिक व उसका चचेरा भाई शिवम सीबीएसई हाईस्कूल के छात्र हैं। दोनों अपने चाचा अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के द एस डी पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने आ रहे थे। जब ये लोग पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिखेड़ा नहर के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने तेज गति के कारण अचानक ही बाइक में टक्कर मार दी और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

इसे भी पढ़ें:  वार्ड 21 में पालिका ने लगवाया नया ओपन जिम

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। वहां कार्तिक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने हादसे के सम्बंध में कार्तिक के परिजनों को सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन गांव से जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पंचनामा भरने के उपरांत कार्तिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर मौके से भाग गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चालक की तलाश के लिए पुलिस ने भागदौड़ शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  बकरों से लदा कैंटर डिवाइडर से टकराया, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, छह घायल

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »